श्री अखिलेश कुमार 2013 बैच के भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियर सेवा के अधिकारी हैं । उन्होंने 2012 में मदन मोहन मालवीय इंजीनियर कालेज, गोरखपुर से प्रथम श्रेणी में बीटेक की उपाधि प्राप्त की ।
श्री अखिलेश कुमार ने वर्ष 2013 में केंद्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन में सहायक विद्युत इंजीनियर/ झाँसी के पद पर भारतीय रेलवे में शामिल हुए तत्पश्चात रेलवे विद्युतीकरण में कार्यकारी विद्युत इंजीनियर/ओएचई, कार्यकारी विद्युत इंजीनियर/प्लानिंग, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर (पावर सिस्टम इंस्टालेशन), उप मुख्य विद्युत इंजीनियर (मटेरियल प्लानिंग), महाप्रबन्धक कोर के सचिव एवं उत्तर मध्य रेलवे/मुख्यालय में उप मुख्य विद्युत इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया ।
श्री अखिलेश कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2021 में रेल मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
![]()
