यात्रियों के सामान एवं मोबाइल की चोरी करने वाले 01 शातिर को किया गिरफ्तार

यात्री सामान की चोरी की रोकथाम व चोरी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज, डिटेक्टिव विंग/प्रयागराज तथा जीआरपी थाना प्रयागराज द्वारा आज दिनांक. 28.07.2025 को संयुक्त रुप से रेलवे स्टेशन प्रयागराज डीएसए ग्राउंड के बगल में जा रहे रोड ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के किनारे 01 शातिर अभियुक्त को यात्री से चोरी किये गये 02 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी किया जाना स्वीकार किया गया।

आरोपी का नाम चंद्रमा पाठक उर्फ चंदू पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल पाठक उम्र 27 वर्षनिवासी इतना थाना सराय अकिल जिला कौशांबी(उत्तर प्रदेश) है।

*गिरफ्तार करने वाली टीम मे
1. उ.नि. संजय कुमार तिवारी ,रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज,
2. सहा0 उप निरीक्षक लाखन सिंह, डिटेक्टिव विंग/ प्रयागराज
3. उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हमराह स्टाफ जीआरपी थाना प्रयागराज।
अभियुक्त से बरामद संपत्ति में 02 अदद चोरी के मोबाइल कीमत लगभग ₹ 50,000/- है।

अभियुक्त मौका पाकर ट्रेनों में यात्रारत यात्रियों के सामान एवं मोबाइल की चोरी करता था।

Loading

Related posts