आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में संपूर्ण मॉड्यूल के प्रशिक्षण के तीसरे चक्र का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन की पश्चात हुआ जिसमें मेजा,फूलपुर , साहसो 150 परिषदीय शिक्षक प्रतिभाग़ कर रहे हैं ।यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समय सारणी के अनुसार समस्त डायट प्रवक्ता गतिविधि एवं विषय वस्तु के माध्यम से संपूर्ण कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे ,जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्रीय पाठ्यचर्या सड़क सुरक्षा आपदा प्रबंधन जीवन कौशल गणित हिंदी भाषा शिक्षण इत्यादि का समावेश होगा।
इस शुभ अवसर पर प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने कहा कि हमें ऑलराउंडर बनना है ,अर्थात सभी विषय वस्तुओं का ज्ञान प्राप्त करना है जो इस प्रशिक्षण के माध्यम से ही संभव है ।आप सभी व्यवस्थित ढंग से इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर यहां सीखे गए प्रत्येक विषय वस्तु को बच्चों तक ले जाएं और बच्चे का सर्वांगीण विकास करें। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता पंकज कुमार यादव, वीरभद्र प्रताप, विवेक त्रिपाठी ,शालिग्राम त्रिपाठी ,अमित सिंह ,कुलभूषण मौर्य डॉ अब्दुल मोही, अखिलेश सिंह के साथ ही साथ में उत्कर्ष सिंह का योगदान रहा।
![]()
