सावन माह के तीसरे सोमवार को हरहर महादेव के जयकारों से गूंजा मनकामेश्वर धाम

दर्शनार्थियों के सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मुश्तैद

लालापुर, प्रयगराज। लालापुर के मनकामेश्वर धाम में सावन माह के तीसरे सोमवार को हरहर महादेव के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान रहा। सुबह भोर से ही शिवभक्तों ने जलाभिषेक के लिए कतार बद्ध नजर आए। मनकामेश्वर धाम में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद रही। बता दें कि मनकामेश्वर धाम क्षेत्र का प्राचीन शिवालय है, जहां आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम है। चारो तरफ हरे भरे बाग बगीचे एवं पहाड़ की चोटी पर भगवान भूतेश का अद्भुत शिवलिंग, जहां हजारों शिव भक्त सावन माह में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि जो भक्त इस दिन व्रत रखकर श्रद्धा से शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र आदि चढ़ाते हैं, उन्हें जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और पाप नष्ट हो जाते हैं। सावन मास में समुद्र मंथन हुआ, जिससे हलाहल विष निकला, जिसे भगवान शिव ने पी कर पूरे जगत का कल्याण किया था।मनकामेश्वर मंदिर के व्यवस्थापक ग्राम प्रधान लालापुर शंकरलाल पाण्डेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सावन के पवित्र माह में रोजाना हजारों की संख्या में शिव भक्त आते हैं और भगवान भूतेश का जलाभिषेक करते हुए अपना व अपने परिवार की मंगल कामना के लिए पूजा अर्चना करते हुए मंदिर प्रांगण में लगे मेले का लुत्फ उठाते हैं। मनकामेश्वर धाम में आये शिवभक्तों के लिए क्षेत्रीय लोगों द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमे कावड़ के साथ आये हुए भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है।इस दौरान मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष लालापुर के साथ स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड, व फायर ब्रिगेड की मौजूद रहती है।

Loading

Related posts