इसी क्रम में दिनांक 28.07.2025 को उप मुख्य यातायात प्रबंधक, टूंडला श्री अमित आनंद के निर्देशन में भी सहायक वाणिज्य प्रबंधक टूंडला श्री ऐ.के. सिन्हा एवं संयुक्त टीम द्वारा सोमना रेलवे स्टेशन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/अलीगढ़.ईस्ट/वेस्ट श्री संजय शुक्ला, श्री तपेश गोवस्वामी, वाणिज्य निरीक्षक/खुर्जा, श्री हनुमान मीणा, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री रामवतार साथ में 45 टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आर.पी.एफ स्टाफ पांच एवं जीआरपी स्टाफ दो सहित विशेष टिकट चेकिंग अभियत चलाया गया| इस दौरान बिना टिकट यात्रा करते हुए कुल 391 यात्रिओं को प्रभारित करते हुए रुपया 1,22,875/- जुर्माना वसूल किया गया साथ ही अनिमियत टिकट पर यात्रा करते हुए कुल 13 यात्रियों को प्रभारित करते हुए रुपया 6,400/- वसूल किया गया |
रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें |
![]()
