लालापुर, प्रयागराज। लालापुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही है, जिनका खुलासा करने में स्थानीय पुलिस पूरी तरह फेल है। इन दिनों लालापुर क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है,जिन्हें न तो पुलिस पकड़ पा रही है और न ही अब तक हुई चोरियों का खुलासा किया है, जिससे ग्रामीणों आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बता दें कि लालापुर क्षेत्र चोरों का गढ़ बना हुआ है……पूर्व में लालापुर स्थित नीलेश त्रिपाठी के बर्तन की दुकान में चोरी हुई और खुलासा आज तक नहीं हुआ। लालापुर सचिवालय व चकसुचेर सचिवालय का ताला तोड़कर कम्प्यूटर सहित कई अन्य सामान चोरी हो गया, जिसे पता लगाने में लालापुर पुलिस फेल रही।कुछ दिन पहले लालापुर निवासी मनोज पाण्डेय के घर के बाहर बंधी 2 भैंसों को रात में चोर ले गए और पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।मंगलवार को लालापुर चौराहा स्थित हरिलाल के मिठाई की दुकान पर दरवाजे के ऊपर का ग्रिल काटकर चोरों ने करीब 14 हजार रुपये पार कर दिया।
लालापुर पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल…..
ग्रामीणों का कहना है कि लालापुर पुलिस न तो रात्रि गस्त करती है और न ही चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पा रही है,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, अगर पुलिस रात में गश्त करती तो बीच चौराहे पर दुकान में घुसने की हिम्मत चोर नहीं जुटा पाते।लालापुर थाना अंतर्गत लगातार चोरियां हो रही है,जो स्थानीय पुलिस के ढुलमुल रवैये को दर्शा रहा है।अगर यही हाल रहा तो लालापुर के व्यापारी वर्ग एकजुट होकर लालापुर पुलिस के खिलाफ प्रयागराज कमिश्नर से शिकायत करेंगे और थाने का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे…..।