पर्यावरण पंचतत्व यात्रा पूर्ण कर वाटर वुमेन शिप्रा ने मोहन भागवत से दिल्ली में की भेंट

6 राज्यों से निकली 7500 किमी की पर्यावरण यात्रा का 31 विश्वविद्यालय 30 कुलपतियों के अगुवाई में लाखों छात्र छात्राओं ने किया स्वागत

आज अपनी 6 राज्यों से होकर निकली 32 दिवसीय पर्यावरण पंचतत्व यात्रा के समापन के पश्चात देश की प्रमुख पर्यावरणविद वाटर वुमेन शिप्रा पाठक ने दिल्ली स्थित संघ मुख्यालय झंडे वालान के केशव कुंज पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन राव भागवत, सरकार्यवाह दत्ता श्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख प्रचारक भैया जी जोशी एवं बजरंग गुप्ता से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।शिप्रा ने अपनी इस पद यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि इस यात्रा में 31 विश्वविद्यालय के कुलपतियों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ लाखों युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने बताया यात्रा के दौरान ही उनके इस कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं आईआईएम रायपुर ने सम्मानित भी किया।शिप्रा ने बताया उन्होंने आने वाले समय के लिए इन सभी विश्वविधालय से लाखों युवाओं की अलग अलग टीम तैयार की है जो पूरे देश में पर्यावरण प्रहरी के रूप भारत की आने वाली पीढ़ी के लिए पौधे लगाकर वृक्ष बनाकर प्राकृतिक ऑक्सीजन का संग्रह तैयार करेंगें। उन्होंने बताया इस वर्ष के सबसे स्तब्ध करने वाले हादसे “ऑपरेशन सिंदूर” को समर्पित कर उन्होंने लगभग 100 स्थानों पर “सिंदूर वाटिकाएं” बनायी।

सरसंघचालक के साथ साथ सभी प्रमुख हस्तियों ने शिप्रा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा तुम्हारे जैसा निस्वार्थ पर्यावरण प्रेम ही आने वाले भारत को हरा भरा बनाएगा। उन्होंने कहा कि इस नवचेतना का प्रसार युवाओं के माध्यम से ही हो सकता है।सभी ने शिप्रा के प्रकल्पों को सुनकर उन्हे शुभकामनाएं देते हुआ आशीर्वाद दिया।आपको बताते चलें शिप्रा द्वारा की गई अयोध्या से रामेश्वरम की 4100 किमी की पद यात्रा में भी सरसंघचालक मोहन राव भागवत एवं भैया जी जोशी का आशीर्वाद मिला था।

Loading

Related posts