विद्यालय मर्ज के शासनादेश के विरोध में जिलेभर के शिक्षकों ने भरी हुंकार, किया जोरदार प्रदर्शन

धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने मुख्यमन्त्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उन्नाव के जिलाध्यक्ष एवम् प्रांतीय मन्त्री बृजेश पाण्डेय एवम् जिला महामंत्री गजेन्द्र वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विनोद तिवारी एवम् वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जिलेभर के भारी संख्या में शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में उपस्थित होकर विशाल धरना प्रदर्शन कर जनपद व प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों के मर्जर/पेयरिंग एवम सरप्लस के शासनादेश का विरोध कर जोरदार प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने माननीय मुख्यमन्त्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरने में हजारों आक्रोशित शिक्षकों ने धरने के दौरान भयंकर नारेबाजी कर मर्जर वापस लो के नारे लगाकर विद्यालय विलय के शासनादेश को वापस लेने की सरकार से माँग की।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उन्नाव के जिलाध्यक्ष एवम् प्रांतीय मन्त्री बृजेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित शिक्षकों एवम् पदाधिकारियों के भारी हुजूम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों की पेयरिंग होने से बच्चे ड्रॉप आउट होंगे। आरटीई के अनुसार एक किलोमीटर के दायरे में विद्यालय खोले गए हैं। विद्यालयों का विलय होने से बच्चों को एक किलोमीटर से अधिक जाना पड़ेगा। शिक्षक छात्र अनुपात बिगड़ेगा। छात्रहित में विलय अनुचित है। विद्यालय विलय एवम सरप्लस समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक आंदोलनरत हैं। यदि हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो लखनऊ पहुंचकर वहां धरना देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता के बल पर हम सभी मांगें पूरा कराकर रहेंगे। जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने ही कहा कि 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुरू हुआ आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक की सरकार उसे पूरा नहीं कर देती। संगठन शिक्षक हित में हर स्तर पर अपनी हक की लड़ाई लड़ेगा। धरना प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों शिक्षकों का यह हुजूम मर्जर के विरोध में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा और जबरदस्त आक्रोश और नारेबाजी करते हुए माननीय मुख्यमन्त्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विशाल धरना प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत यादव, अध्यक्ष बीघापुर विश्वनाथ सिंह, अध्यक्ष औरास शशांक भूषण तिवारी, बिछिया कन्हैयालाल, गंजमुरादाबाद अजय कटियार, असोहा संदीप द्विवेदी, हिलौली विकास सिंह, मियागंज अविनाश तिवारी, कर्ण अभिषेक मिश्र, सरोसी प्रदीप द्विवेदी, सुमेरपुर विनोद सिंह, मंत्री एफ चौरासी रज्जू प्रसाद, नवाबगंज आनन्द सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोसी प्रशांत शुक्ल, मंत्री सरोसी प्रवीन, जयदीप शुक्ल, तहसील प्रभारी शिवम चौरसिया, अरविंद सिंह , संदीप शुक्ल, श्यामू चौरसिया, महेंद्र, जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूष मिश्र, संजय द्विवेदी, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मिश्र समेत संगठन के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं के आलावाँ धरने में भारी संख्या में ग्राम प्रधान, रसोइया एवं अभिभावक भी मौजूद रहे।

Loading

Related posts