लालापुर, प्रयागराज। लालापुर विद्दुत उपकेंद्र से होने वाली बसहरा फीडर की बिजली सप्लाई इस भीषण गर्मी में लगातार आधी रात होते ही लोगों रुला रही है….।इस उमस भरी गर्मी में न लोगों को दिन में चैन मिलता है और न रात में…. क्योंकि तरहार क्षेत्र की बिजली कब चली जायेगी कोई निश्चित नहीं है और कितने घण्टे नहीं रहेगी ये भी कोई निश्चित नहीं है।बारिश के समय में लगातार बिजली कट रही है और फोंन करने पर विद्दुत कर्मचारी उपभोक्ताओं को सही से जवाब भी नहीं देते, जिससे क्षेत्र के समस्त विद्दुत उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम लगातार बिजली कटौती हो रही है.. अक्सर रात में फाल्ट हो जाता है जो 12 से 24 घण्टे बाद ही बन पाता है और क्षेत्र पूरी तरह अंधेरा छा जाता है।
लालापुर विद्दुत उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त…
लालापुर विद्दुत उपकेंद्र से सप्लाई होने वाली बिजली पूरी तरह चौपट हो चुकी है।कई कई घण्टे लोगों को लाइट नहीं मिल पा रही है।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हर उपकेंद्रों पर कई संविदा कर्मचारी नियुक्त किये गए हैं लेकिन समय पर बिजली सप्लाई फिर भी नहीं हो पा रही है।विद्दुत कर्मचारी फाल्ट हो जाने का कारण बताते हैं।बसहरा फीडर के 24 के लोगो का कहना है कि बिजली न होने से घरों में पानी की दिक्कत हो रही है,साथ ही उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है।इस समय रात में कट जाने के बाद तिवारी का डेरा इछौरा,गोइसरा, घूरी,गोबरा तरहार,सोनौरी,छतहरा, बसहरा,कचरा, मानपुर,बेलामुण्डी,गांव के ग्रामीणों में इस कटौती से आक्रोश ब्याप्त है।
![]()
