दिनांक 16.09.2025 को मुख्य वाणिज्या निरीक्षक/प्रयागराज छिवकी, श्री ओमप्रकाश ने 07 चेकिंग स्टाफ की टीम के साथ स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले 29 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 27,450/-तथा अनियमित यात्रा करने वाले 59 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 29,500/-जुर्माना वसूल किया गया । इस अभियान में अनधिकृत रूप से खाद्य वस्तुओं को बेचते हुए 05 वेंडरों को पकड़ा गया । पकड़े गए वेंडरों को रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज छिवकी को अग्रिम कार्रवाई करने हेतु सुपुर्द किया गया।
रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।
![]()
