इस अभियान में उन स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है जहां पर समांतर साफ सफाई नहीं हो पाती है और इन स्थानों को पूर्ण रूप से साफ किया जाएगा । उत्तर मध्य रेलवे में इस तरह के कुल 8100 स्थानो की पहचान की गई है । साफ सफाई के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि जो कूड़ा साफ सफाई के उपरांत निकलेगा उसका पूर्णतया निराकरण किया जाएगा ।
सरकारी प्रयासों के साथ-साथ इस अभियान में आमजन की भागीदारी भी अपेक्षित है। उत्तर मध्य रेलवे का यात्रियों से अनुरोध है कि रेलगाड़ियों में खाने-पीने का सामान इधर-उधर ना फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना करें, प्लेटफार्म में गीले एवं सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान लगाए गए हैं कृपया सही कूड़ेदान का प्रयोग करें, स्टेशन परिसर में पान गुटखा ना खाए, पानी का दुरुपयोग ना करें । उत्तर मध्य रेलवे की सभी रेलगाड़ियां में बायो टॉयलेट लगा हुआ है, अतः यात्रियों से निवेदन है कि टॉयलेट में किसी भी तरह का कूड़ा ना डालें।
![]()
