समतावादी समाज निर्माण के हिमायती थे रामसेवक यादव – चंद्रभूषण सिंह यादव

समाजवाद रीति – नीति को जीवन भर आत्मसात किए रहे समाजवादी पुरखा रामसेवक यादव ने सड़क से सदन तक गैरबराबरी खत्म कर समतावादी समाज निर्माण हेतु संघर्ष किया, उक्त उद्गार महान समाजवादी नेता रामसेवक यादव की जयंती पर रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि वकालत की डिग्री लेकर बाराबंकी में वकालत शुरू करने के साथ समाजवादी धारा से जुड़े रामसेवक यादव 1955 में समाजवादी दल से उपचुनाव में विधायक तो 1957,1962 और 1967 में सांसद चुने गए।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने रामसेवक यादव को याद करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति में जब देश की संसद में डा लोहिया,जार्ज फर्नांडिस,मधु लिमए और किशन पटनायक जैसे योग्य सांसद हों रामसेवक यादव का समाजवादी संसदीय दल का नेता चुना जाना उनकी योग्यता की कथा खुद ब खुद बयां करता है।रामसेवक यादव जमींदारी उन्मूलन,सिंचाई रेट आंदोलन, गन्ना आंदोलन,हिंदी आंदोलन आदि को लीड करने वाले प्रमुख समाजवादी नेता थे जिन्हें हम उनकी जयंती पर पूरी शिद्दत से याद करते हुए नमन करते हैं।
जयंती पर रामसेवक यादव के चित्र के समक्ष शीश नवा कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रामप्यारे यादव, अभिषेक गुड्डू गोंड, व्यास यादव, श्यामराज कन्नौजिया,नगीना यादव, लालबहादुर प्रसाद, भानुप्रताप रावत आदि के नाम प्रमुख हैं।

Loading

Related posts