एक पेड़ मां के नाम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने लगाया पेड़

फूलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण दिवस से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने सहसों मंडल के उमरीमय टटिहारा गांव में बूथ संख्या 107 व 108 पर वृक्षारोपण किया ।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि सभी लोगों को अपने जीवन में कमसे कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और अपनी मां की तरह उसकी देख रेख करना चाहिए अगर आज हमने वृक्ष नहीं लगाए तो आने वाले दिनों में हमें और प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी टी पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया जा रहा है । इस अवसर पर अनिरुद्ध सिंह पटेल,कार्यक्रम संयोजक सत्यम हिन्दू, मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह, पवन शुक्ला, संजय बनकटा, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, बृजेश त्रिपाठी,अनिल सरोज, विमल राज मिश्रा, आत्मा धर दुबे,राजधर, तरुण मिश्रा, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली अरविंद यादव, संगीता पटेल,राजेश,संतोष,राजकुमार,सूर्यमणि, सूरज यादव, आदि मौजूद रहे।

Loading

Related posts