नवोदय फाउंडेशन द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत स्टेशनरी वितरण

कौड़िहार, प्रयागराज, बुधवार।
नवोदय फाउंडेशन द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ को प्रोत्साहन देने एवं विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय, सरस्वतीपुर, कौड़िहार में बालक-बालिकाओं को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और विद्यालयी परिवेश से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में नवोदय फाउंडेशन के महासचिव ऋतुराज पाण्डेय, संस्थापक पुनीत त्रिपाठी, सदस्य रवि शंकर शुक्ल व नीरज मिश्रा उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रुक्मणि सिंह, बीआरसी लेखाकार अनिल पांडेय, विनय तिवारी तथा शिक्षिका वन्दना पांडेय समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। स्टेशनरी प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाध्यापिका रुक्मणि सिंह ने इस सहयोग के लिए नवोदय फाउंडेशन का आभार जताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के मनोबल को बढ़ाते हैं। फाउंडेशन के महासचिव ऋतुराज पाण्डेय ने बताया कि संस्था आगे भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए क्विज प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Loading

Related posts