उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रयागराज। गुरुवार को सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने राष्ट्रगान के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जो काम काम कलम से हो सकता है वो तलवार से नहीं ऐसा ही काम बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की कलम ने किया जब उन्होंने वंदे मातरम जैसे राष्ट्रगान की रचना की राष्ट्रगान वंदे मातरम की रचना करने वाले प्रख्यात उपन्यासकार, देशभक्त कवि,पत्रकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 26 जून 1838 को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के कंठालपाड़ा नैहाटी में हुआ था 1894 में उनका देहांत हो गया इनके द्वारा लिखित राष्ट्रीय गान आजादी की लड़ाई के दौरान भी गाया गया इस गान को सुनते हुए हमारे क्रांतिकारी फांसी के फंदे पे झूल गए कपाल कुंडली,आनंद मठ, मडालिनी,आदि इनकी प्रमुख रचनाएं रहीं। ये एक ऐसे महान साहित्यकार थे जिन्होंने अपनी रचनाओं से पूरे भारत देश में स्वतंत्रता की अलख जगा दिया उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कार्यक्रम की समाप्ति पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम राष्ट्रीय गान का आयोजन किया गया । जिसके पश्चात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पुलिस लाइन से हेलिकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गए इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान, जिलाध्यक्ष महानगर संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष जमुनापार राजेश शुक्ला, विधायक फूलपुर दीपक पटेल,विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, अवधेश चन्द्र गुप्ता,अमर नाथ यादव,रवि केसरवानी, जिला मीडिया प्रभारी महानगर राजेश केसरवानी,जिला मीडिया प्रभारी गंगापार उमेश तिवारी, विवेक मिश्रा,संगीता पटेल, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली, कार्तिकेय त्रिपाठी,अरविन्द यादव, गुड्डू राजा,राहुल तिवारी, पीयूष ओझा,आदि मौजूद रहे।

Loading

Related posts