15085 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त, 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 07.50 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 08.29 बजे, बस्ती से 08.57 बजे, गोंडा से 10.15 बजे, बादशाह नगर से 13.13 बजे, ऐशबाग से 14.05 बजे, कानपुर सेंट्रल से 15.50 बजे, टूण्डला से 19.25 बजे, आगरा फोर्ट से 20.00 बजे, बयाना से 22.10 बजे, गंगापुर सिटी से 23.05 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.05 बजे, भवानी मंडी से 02.10 बजे, शामगढ़ से 02.30 बजे, रतलाम से 06.35 बजे, वडोदरा से 10.40 बजे, सूरत से 12.36 बजे, वलसाड से 13.30 बजे, वापी से 13.50 बजे, पालघर से 16.20 बजे तथा बोरीवली से 17.23 बजे छूटकर बान्द्रा टर्मिनस 18.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 15086 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 अगस्त, 2026 से प्रत्येक शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से 21.20 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 21.50 बजे, पालघर से 22.35 बजे, वापी से 23.36 बजे, वलसाड से 23.56 बजे, दूसरे दिन सूरत से 01.41 बजे, वडोदरा से 03.12 बजे, रतलाम से 06.50 बजे, शामगढ़ से 08.30 बजे, भवानी मंडी से 08.55 बजे, कोटा से 10.25 बजे, गंगापुर सिटी से 12.40 बजे, बयाना से 14.00 बजे, आगरा फोर्ट से 16.25 बजे, टूण्डला से 17.35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 23.00 बजे, तीसरे दिन ऐशबाग से 00.58 बजे, बादशाह नगर से 01.21 बजे, गोंडा से 03.40 बजे, बस्ती से 04.53 बजे तथा खलीलाबाद से 05.16 बजे छूटकर गोरखपुर 06.45 बजे पहुँचेगी। स गाडी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08, पैंट्री कार का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 अमृत भारत कोच लगाये जायेंगे।
![]()
