सामाजिक क्रांति के वास्तविक महानायक थे शाहूजी महाराज- चंद्रभूषण सिंह यादव

आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी महाराज ने 1902 में समाज के पिछड़े- वंचित वर्गों को आरक्षण देकर देश में प्रथमत: विशेष अवसर के सिद्धांत का प्रतिपादन किया ,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित छत्रपति शाहू जी महाराज जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि 1894 से 1922 तक कोल्हापुर में राज करने वाले छत्रपति शाहू जी महाराज ने आरक्षण देने के अतिरिक्त शिक्षा सुधार, मेधावी छात्रों हेतु छात्रवृत्ति प्रोग्राम,छात्रावास निर्माण, बोर्डिंग स्कूल आदि की शुरुआत किया।
छत्रपति शाहू जी महाराज के कृतित्व को याद करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि की शाहू जी महाराज ने बाल विवाह रोकने, विधवा विवाह व अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित करने,देवदासी प्रथा को प्रतिबंधित करने,सभी के लिए स्कूलों में दाखिला दिलवाने, ग्राम प्रमुखों के प्रशिक्षण के इंतजाम जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए। शाहू जी ने जातीय श्रेष्ठता के बोधभाव को मिटाने हेतु सबके लिए शास्त्र पढ़ने की व्यवस्था किया।शाहू जी महाराज एक वास्तविक सामाजिक क्रांति के नायक थे जिन्हें जन्म जयंती पर कोटिश: नमन है।
छत्रपति शाहू जी महाराज को उनकी जयंती पर नमन करने वाले प्रमुख लोगों में मुरलीधर यादव,दयानंद यादव, रामनगीना यादव, अशोक यादव,झुल्लर अंसारी, मोबिन, जनार्दन, राजमन, भद्दर गोंड, श्यामराज कन्नौजिया,अयोध्या वर्मा, रामबृक्ष यादव, उदय नारायण यादव,संतोष मद्धेशिया ,व्यास यादव, रामप्यारे यादव , राजू यादव आदि के नाम शामिल हैं।

Loading

Related posts