![]()
10 दिवसीय योग शिविर के आठवें दिन योग का प्रदर्शन किया गया
10 दिवसीय योग शिविर के आठवें दिन दिनांक 18/ 6./2025 का शुभारंभ योगाचार्य धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा ओंकार ध्वनि एवं वंदना के साथ सुबह 7:00 हुआ इसके पश्चात आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु मास्टर ट्रेनर एवं वालंटियर के रूप में प्रशिक्षुओं का चयन उनके योगासन के प्रदर्शन के आधार पर किया जा रहा था जिसमें आज सभी महिला प्रशिक्षुओं का चयन हेतु योग का प्रदर्शन किया गया जिसमें कई प्रशिक्षुओं के अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें प्रोत्साहित किया गया ।प्रशिक्षुओं द्वारा कई आसन कराए गए जिसमें उसे ताड़ासन वृक्षासन भुजंगासन पवनमुक्तासन शामिल है जिसका प्रदर्शन प्रशिक्षुओं ने अच्छा किया शांति पाठ एवं वंदना के साथ आज के कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें सभी प्रशिक्षुओं एवं डायट प्रवक्ता शशांक सिंह रुचि पूर्वक एवं हर्षौल्लास से सम्मिलित हुए। उक्त सूचना डायट प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप ने दी।
