![]()
दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ होनी चाहिए कठोर कानूनी कार्रवाई: निर्मला पासवान
होलागढ़ (प्रयागराज) होलागढ़ थाना क्षेत्र के बृसिंहपुर उर्फ रामगढ़ में दो दिन पूर्व जमीन को लेकर हुए विवाद में रामगढ़ निवासी बनवारी लाल सरोज के परिजनों ने आरोप लगाया कि होलागढ़ पुलिस द्वारा अनुसूचित जाति के बनवारी सरोज की पिटाई करने से उनकी हालत नाजुक हो गई जिसपर होलागढ़ पुलिस द्वारा एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल उसे भेजा गया जहां पर 2 दिन इलाज चला जिसके बाद स्वरूप रानी हॉस्पिटल से बुधवार को उन्हें घर भेज दिया गया जबकि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है, इसकी जानकारी होने पर बुधवार को पीड़ित के घर मिलने पहुंची भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने बनवारी सरोज के घर पहुंचकर ली घटना की संपूर्ण जानकारी और हर सम्भव मदद करने भरोसा दिलाया, बनवारी लाल सरोज के परिजनों ने बताया कि दूसरे के विवाद में पुलिस बनवारी लाल सरोज को गलतफहमी में उठा ले गई और जमकर पीता जिससे उनकी हालत खराब हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने एसीपी सोरांव को फोनकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का दिया निर्देश, इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष होलागढ़ राधाकांत शुक्ला,पूनम पटेल, संगीता पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी, टी एन सिंह, शिव शंकर मिश्रा, गुड्डू राजा आदि मौजूद रहे।
