![]()
लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म-जवाहर लाल पटेल
नवाबगंज: क्षेत्र के मलाक बलऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अमर शहीद बाबूलाल पटेल मेमोरियल समिति के कार्यालय बिछिया में अषाढ़ सप्तमी के उपलक्ष में राहगीरों को नि:शुल्क शरबत पिलाया गया। अपना दल एस के राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य जवाहरलाल पटेल ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस तरह के आयोजन लोगों को अवश्य करना चाहिए। अपना दल एस के प्रदेश सचिव चिकित्सा मंच डॉ डीपी पटेल, समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पटेल, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, शेखर पटेल, राकेश यादव, अंचल तिवारी, विजय कुमार, गोलू कबीर आदि लोगों की उपस्थिति रही
