निर्मला पासवान बुधवार करनाईपुर पहुंची लोगों की समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से बात कर कार्रवाई के लिए अड़ गईं। डीएम की फटकार पर एसडीएम फूलपुर भी करनाईपुर पहुंचे। और जो पहले से जहां कब्जा है वहीं रहेगा खतौनी धारक न्यायालय में बाद दाखिल कर सकते हैं न्यायालय के फैसले का पालन कराया जाएगा गौरतलब है कि करनाईपुर की आराजी संख्या 76 पुराने राजस्व अभिलेख में ग्राम सभा के नाम से दर्ज थी। जिसमें भोलानाथ धरिकार, राम आधार यादव, रामलाल बिंद आदि लोगों को कई साल पहले पट्टा मिला था। लेकिन जमीन में लोगों के आबाद और पेड़ होने से पट्टाधारकों को कब्जा नहीं मिला। इन्ही पट्टाधारकों से भमाफिया ने एग्रीमेंट करा लिया है। मंगलवार को भूमाफिया राजस्व टीम और थाने की पुलिस के साथ पहुंचे और जेसीबी से राजेंद्र शर्मा् के मकान को गिराने लगे। विरोध करने पर पुलिस ने राजेंद्र शर्मा के घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की और जीप में बैठा लिया। जानकारी पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो भूमाफिया जेसीबी लेकर भाग खड़े हए। इस बात की शिकायत भाजपा मंडल अध्यक्ष बहरिया पंकज श्रीवास्तव ने जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान से की। जिला अध्यक्ष भाजपा बुधवार को सुबह नौ बजे करनाईपुर बाजार पहुंच गई। निर्मला पासवान ने कहा कि किसी गरीब का आशियाना नहीं उजाड़ने दिया जाएगा। चाहे जितनी पहुंच वाला क्यों न हो वहीं से उन्होंने पुलिस कमिश्नर एवं जिला अधिकारी से बात की और तत्काल एसडीएम फूलपुर को हटाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि राजस्व के विवाद में एसडीएम की बड़ी भूमिका है। उन्हें तत्काल हटाया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में हम मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। जिलाध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से जिला मीडिया उमेश तिवारी, कमलेश पाल,राम पलट पटेल, धरणीधर त्रिपाठी,प्रकाश पटेल, राजू शुक्ला, प्रकाश त्रिपाठी, राजू शुक्ला, दिवाकर मिश्रा, पूनम सिंह पटेल,संगीता पटेल, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली गुड्डू राजा आदि लोग रहे।
![]()
