इसके बाद कार्लसन अपनी कुर्सी से उठकर अपनी भड़ास निकालते भी दिखे। फिर उन्होंने गुकेश से माफी मांगते हुए चेस बोर्ड के पास आए। फिर उन्होंने मुहरों को सजाने की कोशिश की। लेकिन झल्लाहट में उसे भी पटक दिया। वहीं दूसरी तरफ गुकेश ने जीत हासिल करने के बाद चुपचाप जश्न मनाया। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उनकी मेहनत काम कर गई। फिर कार्लसन तेजी से चलते हुए हॉल से निकल गए। उन्होंने गुकेश की पीठ भी थपथपाई। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
गुकेश ने कार्लसन को चौंकाते हुए क्लासिकल शतरंज में कार्लसन पर पहली जीत दर्ज की। सफेत मोहरों के साथ खेल रहे कार्लसन ने अधिकांश समय मैच में इसका फायदा उठा और लगातार दबाव बनाया। लेकिन गुकेश ने जरूरत पड़ने पर सावधानी पूर्वक खेल खेला और फिर कार्लसन पर अटैक किया। जैसे जैसे कार्लसन पर समय से चाल चलने का दबाव बढ़ता गया, कार्लसन ने गलतियां कीं और गुकेश को वापसी का मौका मिलता गया।
![]()
