उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने किसी मध्यस्थता का अनुरोध नहीं किया था, बल्कि उसे एक तटस्थ स्थान पर बैठक की पेशकश की गई थी। उन्होंने दावा किया, हमें एक तटस्थ स्थान पर बैठक करने के लिए कहा गया था और मैंने कहा कि अगर ऐसा है, तो हम मिलने को तैयार हैं। डार ने बताया कि उन्हें अमेरिका से भारत के साथ युद्धविराम का आह्वान मिला था। डार ने कहा कि मुझे अमेरिका से युद्धविराम का आह्वान मिला था। मैंने स्पष्ट कर दिया था कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में 7 मई की सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी ढाँचों पर सटीक हमले किए।
भारतीय कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया। चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद, भारत और पाकिस्तान 10 मई को संघर्ष समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुँचे। डार ने कहा कि भारत के साथ युद्धविराम समझौता कायम है। एक प्रश्न के उत्तर में, डार ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा अभी तक निर्धारित नहीं हुई है।
![]()
