प्रिंस की रईसी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने अपने 25वें जन्मदिन पर मालदीव में एक आइलैंड ही किराए पर ले लिया था। इसके लिए एक दिन का खर्च 57 करोड़ रुपए था। साल 2015 में फ्रांस में दुनिया का सबसे महंगा घर बिका और वो खबरों में भी रहा। साल 2017 में खबर आई कि इस घर का मालिक और कोई नहीं बल्कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हैं। इस घर की कीमत उस समय करीब 21 अरब 48 करोड़ रुपए थी। 17वीं सदी के इस घर में फव्वारों के अलावा साउंड, लाइट्स, एयर कंडीशनिंग सिस्टम है। सभी को सिर्फ एक आईफोन से कंट्रोल किया जा सकता है। इस घर में दुनियाभर की शराब के लिए एक बड़ा सा हॉल है।
मोहम्मद बिन सलमान बहुत सारी लग्जरी कारों और प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं। शाही परिवार का सदस्य होने के नाते उनके पास दुनिया की सबसे लग्जरी गाड़ियां और एयर क्रऑफ्ट हैं। कार कलेक्शन की बात करें तो मोहम्मद बिन सलमान लगभग तीन मिलियन डॉलर की बुगाटी नेरॉन के मालिक हैं, जो कि दुनिया की सबसे महंगी और तेज गाड़ियों में से एक है। लग्जरी लाइफ स्टाइल की बात इतने में खत्म नहीं होती। साल 2017 में 34 अरब रुपए की लिओनार्दो दा विंची की एक पेंटिग खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास 31 अरब का लग्जरी यार्ट है।
![]()
