229 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को पहले ओवर में झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुसल मेंडिस 10 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर 24 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 49 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। रदरफोर्ड 15 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शाहरुख ने 7 गेंद में 13 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 11 गेंद में 16 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दो, बुमराह, ग्लीनसन, सैंटनर और अश्विनी ने 1-1 विकेट लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत दमदार हुई। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। बेयरस्टो ने 22 गेंद में 47 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 20 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 50 गेंद में 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक ने 11 गेंद में 25 रन बनाए। नमन धीर 6 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या ने 9 गेंद में 22 रन बनाए। जीटी के लिए साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके।
![]()
