आरसीबी की टीम चौथी बार फाइनल खेलने जा रही है। इस टीम ने तीन बार पहले फाइनल खेला है और खिताब जीतने का मौका गंवाया है। सबसे पहले ये टीम साल 2009, फिर 2011 और 2016 में फाइनल खेल चुकी है। अब इस टीम के पास एक और मौका है खिताब अपने नाम करने का। ऐसे में फैंस जानना चाहेंगे कि वो फाइनल मैच के टिकट कहां से खरीद सकते हैं।
बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के टिकटों की बिक्री 24 से शुरू होगी। हालांकि, फाइनल और क्वालीफायर 2 के टिकटों की बिक्री 26 मई से शुरू हुई है। आईपीएल के टिकटों का आधिकारिक पार्टनर डिस्ट्रीक्ट बाय जोमाटो है। आईपीएल फाइनल और प्लेऑफ के टिकट भी यहीं से खरीदे जा सकते हैं। वहीं रुपे कार्डहोल्डरों को 24 घंटे टिकट खरीदनों की सुविधा है। क्वालिफायर-2 एक जून और फाइनल मैच तीन जून को खेला जाएगा।
![]()
