यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट मैनेजर- क्रेडिट और असिस्टेंट मैनेजर-आईटी के कुल 500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2025 निर्धारित है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 500 रिक्तियों को भरना है, जिसमें 250 पद सहायक प्रबंधक (एएम) क्रेडिट और 250 पद सहायक प्रबंधक (एएम) आईटी के लिए आरक्षित हैं।
शैक्षणिक योग्यता
सहायक प्रबंधक एएम क्रेडिट: भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य माने जाएंगे। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को बीसीए, सीएमए, आईसीडब्ल्यूए, सीएस या वित्त में विशेषज्ञता रखने वाले और 60% अंकों के साथ एमबीए, एमएमएस, पीजीडीएम या पीजीडीबीएम डिग्री होनी चाहिए। अधिक पात्रता संबंधी जानकारी और चयन प्रक्रिया के लिए संबंधित अधिसूचना का अध्ययन करना आवश्यक है।
सहायक प्रबंधक एएम आईटी: इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, डेटा विज्ञान, मशीन लर्निंग और एआई, साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बीई/बीटेक, एमसीए, एमएससी (आईटी), एमएस, एमटेक या 5 वर्षीय एकीकृत एम.टेक डिग्री होना अनिवार्य है। ऐसे उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र होंगे, जो तकनीकी विशेषज्ञता रखते हों और इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त की हो।