राहुल त्रिपाठी की जगह आयुष म्हात्रे को मौका मिला। राहुल इस सीजन में किसी भी मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे। ये 17 साल के आयुष का पहला आईपीएल मुकाबला है। इस दौरान उन्होंने 15 गेंदों में 32 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के भी जड़े। लेकिन वह दीपक चाहर की गेंद पर मिचेल सैंटनर के हाथों कैच आउट हो गए।
कौन है आयुष म्हात्रे?
आयुष को चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टी में मौका मिला था। गायकवाड़ चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। 17 साल के आयुष मुंबई के रहने वाले हैं। जब वह सिर्फ 6 साल के थे तब उनके दादा लक्ष्मीकांत नाइक ने उनकी प्रतिभा को पहचाना। इसके बाद उन्हें पूर्व दिग्गज दिलीप वेंगसरकर की एकेडमी में भेज दिया। इस खिलाड़ी ने पिछले साल मुंबई क्रिकेट टीम के अपना डेब्यू किया था।
![]()
