बिहार में सहायक अभियंता के 1024 पदों पर आवेदन शुरू, इस तारीख से पहले करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक, विद्युत) के कुल 1024 रिक्त पदों के लिए भर्ती की घोषणा की थी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल यानी आज से शुरू हो गई है। यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 30 अप्रैल 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मई 2025

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को विज्ञापन और आवेदन की दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा।

रिक्त पदों का विवरण

पद का नाम कुल पदों की संख्या महिला पदों की संख्या
सहायक अभियंता (असैनिक) 984 324
सहायक अभियंता (यांत्रिक) 36 8
सहायक अभियंता (विद्युत) 4

शैक्षणिक योग्यता-उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास AICTE से मान्यता प्राप्त किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में नियमित फुल-टाइम डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्राप्त होनी चाहिए। वहीं, आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य अभ्यर्थियों के लिए: 750 रुपये
  • केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए: 200 रुपये
  • बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी (आरक्षित/अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों के लिए: 200 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% या उससे अधिक) के लिए: 200 रुपये
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: 750 रुपये

भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म चेक करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Loading

Related posts