‘आपका फिगर साउथ मूवीज वाला है’, नायरा को देखकर निर्देशक दिया करते थे सुझाव, अभिनेत्री का खुलासा

मशहूर टीवी अभिनेत्री नायरा बनर्जी साउथ सिनेमा का भी बड़ा नाम हैं। रियलिटी शो बिग बॉस 18 में भी वे हिस्सा ले चुकी हैं। नायरा ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि जब वे फिल्मी दुनिया में आईं तो कास्टिंग डायरेक्टर्स उन्हें साउथ फिल्मों में जाने का सुझाव देते। नायरा का कहना है कि शुरुआत में उन्होंने लॉ स्कूल में दाखिला लिया, क्योंकि परिवार में वकीलों की कमी थी। मगर, उन्हें डांस का भी शौक था। उन्होंने इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। नायरा बनर्जी का कहना है कि कास्टिंग डायरेक्टर अक्सर उनसे कहते थे कि वे साउथ की फिल्मों के लिए एकदम सही हैं। उन्होंने कहा, ‘ये लोग बोलते कि आपका चेहरा और फिगर साउथ की फिल्मों वाला है’। नायरा ने आगे बताया कि शुरुआत में कास्टिंग डायरेक्टर्स ने उनके चेहरे और शारीरिक बनावट के चलते उन्हें साउथ की फिल्मों के लिए परफेक्ट पाया। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा कास्टिंग डायरेक्टर्स को कहते सुना है, ‘तुम्हारा चेहरा और शरीर साउथ इंडियन फिल्मों के लिए परफेक्ट है’।श्रीदेवी और अन्य अभिनेत्रियों का दिया उदाहरण
नायरा ने आगे कहा, ‘उन दिनों में इतनी पतली नहीं थी। ये लोग बोलते कि आपके फिगर के हिसाब से साउथ की फिल्में हैं। मैंने कहा कि मैं यह नहीं करना चाहती। मैंने कभी साउथ की कोई फिल्म नहीं देखी। एक कास्टिंग डायरेक्टर ने श्रीदेवी और दूसरी दिग्गज अभिनेत्रियों के नाम लिए और बताया कि साउथ इंडियन फिल्में भी अच्छी होती हैं’।

माता-पिता बोले- ‘भूल जाओ’
नायरा ने आगे कहा कि वे जब घर गईं और अपने माता-पिता के सामने यह बात रखी तो उनके पिता ने साफ मना कर दिया। वहीं, मां ने भी सलाह दी कि वे इस बारे में भूल जाएं, क्योंकि वे ऐसे किसी इंसान को नहीं जानते थे जो गाइड करे। साउथ फिल्मों को लेकर नायरा ने कहा कि साउथ सिनेमा में प्रतिस्पर्धा है और जब उन्हें बड़ी फिल्मों और लीड रोल के ऑफर मिलने लगे, तो उन्होंने अपनी पढ़ाई पर फोकस करने के लिए उन्हें रिजेक्ट कर दिया। लोग उनसे कहते थे कि वे अभिनय के बजाय पढ़ाई को प्राथमिकता दे रही हैं। उनके फैसलों पर सवाल उठाते थे।

Loading

Related posts