किसलिए रद्द हुई परीक्षा?
नोटिस में लिखा है, “आरआरबी प्रश्न सेट के निर्माण, प्रसंस्करण, रख-रखाव, भंडारण, एन्क्रिप्शन और प्रशासन में गोपनीयता के उच्चतम मानक को सुनिश्चित करने के लिए एक प्रणाली का पालन करते हैं। प्रश्न पत्र बनाने और परीक्षा केंद्रों को प्रेषित करने में शून्य मानवीय हस्तक्षेप सुनिश्चित करते हैं। यह सॉफ्टवेयर आधारित पद्धति के माध्यम से किया गया है। यह ध्यान में आया है कि सॉफ्टवेयर सिस्टम में तकनीकी त्रुटि के कारण कुछ प्रश्न पहली शिफ्ट से दूसरी शिफ्ट में दोहराए गए और दूसरी शिफ्ट में आयोजित परीक्षा प्रभावित हुई। उपरोक्त के मद्देनजर, 22.04.2025 की दूसरी शिफ्ट में आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई है और उसी परीक्षा को निकट भविष्य में पुनर्निर्धारित किया जाएगा।”गौरतलब है कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने कल, 25 अप्रैल को ही इस परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। उत्तर कुंजी के साथ ही आरआरबी ने आपत्ति विंडो भी खोल दी है। बोर्ड ने उत्तर कुंजी के साथ-साथ प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्ति (यदि कोई है तो) दर्ज करा सकते हैं। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
![]()
