![]()
लायंस क्लब इलाहाबाद सेंट्रल ने अनाथालय के बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री और भोजन
ईलाहाबाद लायंस इंटरनेशनल के तत्वावधान में लायंस क्लब इलाहाबाद सेंट्रल द्वारा एक सेवा कार्य का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय ‘श्री वृंदा प्रसाद हिंदू महिला बाल आश्रम’ में संपन्न हुआ।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष लायन राजीव अग्रवाल, सचिव लायन रोहित गुप्ता एवं लायन पीयूष पाण्डेय के साथ ही क्लब की वरिष्ठ सदस्य लायंस पुष्पा अग्रवाल द्वारा अनाथालय के लगभग 18 जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, कॉपियां और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन और खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम के संचालन लायन अंशुल अग्रवाल एवं लायंस डी. के. वर्मा ने उपस्थित क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। नई किताबें और भोजन पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब के पदाधिकारियों सहित अनाथालय के संचालक और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने क्लब के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायन नवीन अग्रवाल, लायन रोहित केशरवानी, लायन विकास वैश्य, लायन डॉ. आर. बी. गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
