पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया

गोरखपुर, 03 अक्टूबर, 2025ः भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर, 2025 तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के अन्तर्गत 03 अक्टूबर, 2025 को मुख्यालय गोरखपुर लखनऊ एवं इज्जतनगर के प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे कालोनियों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर, कार्यालयों, प्रतीक्षालयों तथा प्लेटफार्मों की विशेष साफ-सफाई की गई। यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के अन्तर्गत लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों जैसे-गोरखपुर, लखनऊ जं., बस्ती, गोंडा, खलीलाबाद एवं बहराइच स्टेशनों पर यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं यात्री सुविधाओं के रख-रखाव के बारे जागरूक किया गया। गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों को सूती कपड़े से बने थैलों का वितरण किया गया तथा यात्रियों से कचरा इकठ्ठा कर डस्टबिन में डाला गया। सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्कीकरण हेतु अलग-अलग कलर के डस्टबिन का प्रावधान किया गया एवं यात्रियों को कुड़ा-कचरा डस्टबिन में डालने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान स्टेशनों पर प्रतीक्षालय, प्रसाधन, प्लेटफार्मों, वाटर बूथ एवं डेªन की सफाई की गई तथा निरीक्षकों द्वारा हाइड्रेन्ट पाइप का निरीक्षण किया गया।

इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों जैसे-काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, काशीपुर, रूद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, पीलीभीत, कासगंज, फर्रूखाबाद, फतेहगढ़ एवं कन्नौज पर यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं सार्वजनिक सुविधाओं के रख-रखाव के बारे जागरूक किया गया। स्टेशनों पर सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्कीकरण हेतु अलग-अलग कलर के डस्टबिन का प्रावधान किया गया तथा यात्रियों को कुड़ा-कचरा डस्टबिन में डालने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान स्टेशनों पर स्वच्छता से सम्बंघित उपकरणों का निरीक्षण किया गया।

Loading

Related posts