218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 7 गेंद में महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। नीतीश राणा एक रन ही बना सके। वहीं रियान पराग ने 14 गेंद में 26 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 5 रन ही बना पाए। तो कप्तान संजू सैमसन 28 गेंद में 41 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार बने। शुभम एक और आर्चर 4 रन ही बना पाए।
वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल महज दो रन बनाकर आउट हो गए। जोस बटलर 25 गेंद में 36 रन बना पाए। वहीं शाहरुख ने 20 गेंद में 36 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड 3 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 53 गेंद में 82 रन की पारी खेली जो कि जीटी के लिए बेहद अहम साबित हुई। लेकिन सुदर्शन अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और तुषार के शिकार बने। साई ने अपनी पारी में 8 चौके और तीन छक्के भी जड़े। तुषार ने राशिद खान (12) को भी आउट कर गुजरात को दोहरा झटका दिया। राजस्थान के लिए तुषार और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए। संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर 1-1 विकेट ही ले पाए।
![]()
