वक्ताओं ने मांगें न पूरी करने की सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और सरकार को चेताया कि यदि मांगें न मानी गईं तो आगामी २८, २९ व ३० सितंबर को देशव्यापी हड़ताल करके काम ठप कर दिया जाएगा।
संयोजक मदन जी उपाध्याय ने बताया कि २८ तारीख का केंद्रीकृत प्रदर्शन SBI मुख्य शाखा, २९ तारीख का प्रदर्शन यूनियन बैंक, रीजनल ऑफिस, YMCA के समक्ष तथा ३० तारीख का प्रदर्शन इंडियन बैंक मुख्य शाखा में होगा। उन्होंने अपील किया कि रिकार्ड संख्या में तीनो दिन के प्रदर्शन में शामिल होकर इसे सफल बनायें।
आज के प्रदर्शन में अध्यक्ष सौरभ सिंह, भारत केसरी, निशांत, पदम कांत पांडेय, ब्रजभूषण ओझा, डी बी सिंह, शिवेक रंजन शैलेश, एस पी शर्मा, कुलदीप कुमार, भूपेश सिंह, राहुल खरे, पुष्कर श्रीवास्तव, मनीन्द्र शुक्ला, विवेक महेंद्र, राज कपूर, रमा खन्ना, नम्रता श्रीवस्तव, मंजू वर्मा, नेहा द्विवेदी, उत्तम कुमार, अजय मिश्रा, संजय अग्रवाल, सुधांशु वर्मा, रामराज यादव, सहित सैकड़ो अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]()
