![]()
क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों व गलियों में जलभराव से लोग त्रस्त
नैनी , प्रयागराज। वैसे तो समूचे नैनी क्षेत्र की गलियों में जलभराव एवं खस्ताहाल सड़कों से लोग त्रस्त है। वहीं जहांगीराबाद से गंजिया समपर्क मार्ग जिस पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बहुत लोड नहीं है फिर भी एक ही बरसात में इसका बुरा हाल है गौरतलब है कि उक्त सडक का निर्माण पिछले कुम्भ मेले के बाद हुआ है जिसने भी प्रस्ताव व सर्वे दिया था न ही पानी की निकासी का ध्यान रखा और न ही सडक के लेबल का। मजे की बात यह है कि सडक बनने के बाद विभाग के किसी आलाधिकारी ने गुणवत्ता और मानक पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगाया , मजे की बात इन गड्डो को भरने के लिए सभी समबन्धित अधिकारियों/ कर्मचारियों को सूचित किया गया परन्तु आज तक गड्डे पूरी तरह नहीं भरे जा सके नगर निगम के अधिकतर अधिकारी / कर्मचारी आम जनता की शिकायतों की अनदेखी करते है ज्यादा जोर दिया तो ” कहेंगे क्या यही एक काम है” आखिर में आम जनता अपनी शिकायतों की गुहार किससे लगाये ? कहीं तो वीआइपी कल्चर से अलग लोग हों जो आम जनता की शिकायते संवेदन शीलता पूर्वक सुने और उस पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें ।
