मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज मण्डल, श्री रजनीश अग्रवाल ने सर्वप्रथम सूबेदारगंज स्टेशन का निरीक्षण किया । सूबेदारगंज स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों, रेल फ्लाई ओवर के निर्माणाधीन कार्य एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया । निरीक्षण के बढ़ते हुए क्रम में मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने प्रयागराज जंक्शन का गहन निरीक्षण किया । प्रयागराज जंक्शन पर चल रहे स्टेशन रिडेवलपमेंट के कार्यों का गहनता से अवलोकन किया । मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने इस दौरान निर्माण कार्यों के लिए दिए जा रहे है ब्लॉक एवं भविष्य में सिटी साइड की ओर होने वाले निर्माण कार्य के विषय में निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की एवं सभी संबंधित अधिकारों को कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया । ध्यातव्य है कि प्रयागराज मण्डल में प्रयागराज जंक्शन एवं कानपुर सेंट्रल को स्टेशन रिडेवलपमेंट योजना के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में उन्होंने अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत चयनित विंध्याचल, मिर्जापुर एवं चुनार स्टेशन का निरीक्षण किया एवं वहां चल रहे निर्माण कार्यों का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया और कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने करछना स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया एवं कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए । मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि कार्य को उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करें। निरीक्षण के बढ़ते हुए क्रम में मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने जियोनाथपुर स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हिमांशु शुक्ला; वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/गुड्स, श्री मयंक राणा; वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर/सी&डब्ल्यू , श्री शिव सिंह; वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर/सामान्य, श्री कुँवर सिंह यादव; वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर/परिचालन, श्री प्रदीप शर्मा; वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर/टीआरडी, श्री वीरेन्द्र वर्मा, उप मुख्य परियोजना प्रबंधक/गति शक्ति यूनिट, श्री दीपक कुमार भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
![]()
