भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली को जिलाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर किया रवाना

सोरांव।उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा सोरांव के कमला नगर, लहटी, कलंदरपुर, साधनगंज, देवगलपुर एवं सोरांव चौराहे तक निकाली गई “बाइक रैली” एवं “एक देश एक चुनाव” कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान मौजूद रही उन्होंने झंडी दिखाकर बाइक रैली की शुरुआत की।
इस अवसर पर सोरांव विधानसभा समस्त मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शामिल हुए।मंडल अध्यक्ष सोराव – संजीव द्विवेदी, बहरिया – पंकज श्रीवास्तव, कमलानगर -संजय मौर्या,, मऊआईमा नगर – धर्मेंद्र पासी ,मऊआईमा ग्रामीण शम्भू नाथ पटेल युवमोर्चा कार्यक्रम संयोजक महेंद्र त्रिपाठी, श्याम सुंदर द्विवेदी,पवन प्रकाश गुप्ता, अरविन्द यादव,संगीता पटेल, आदेश पांडेय,उमेश तिवारी, प्रदीप सरोज, कुलदीप सोनी,शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली आदि मौजूद रहे।

Loading

Related posts