लालगंज(रायबरेली)। लालगंज कस्बे के पानदरीबा मोहल्ला निवासी एवम् बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनन्त पाण्डेय ऊर्फ अनूप पाण्डेय ने अपने गोलोकवासी पूज्यनीय पिता लोकतंत्र सेनानी एवम् पूर्व न्याय एवं विधि मंत्री गिरीश नारायण पांडेय और पूज्यनीय माँ वीणा पाण्डेय की आत्मा की शांति एवं मोक्ष हेतु सोमवार को कस्बे के बेहटा चौराहा स्थित हनुमान गढ़ी उत्सव लॉन में तेरहवीं संस्कार एवं शांति भोज का अनुष्ठान कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। पूर्व मंत्री के पुत्रों में अनिन्द्य पाण्डेय, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनन्त पाण्डेय ऊर्फ अनूप पाण्डेय, अजय पाण्डेय ने अपने गोलोकवासी पूज्यनीय पिता व माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए भावुक हो गये।
बतातें चलें कि लालगंज कस्बे के पानदरीबा मोहल्ला निवासी लोकतंत्र सेनानी एवम् पूर्व न्याय एवं विधि मंत्री गिरीश नारायण पांडेय का लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान बीती 28 मार्च की सुबह 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। करीब 24 घंटे पहले बीती 27 मार्च को उनकी धर्मपत्नी वीणा पांडेय 85 वर्ष का भी स्वर्गवास हो गया था। भाजपा नेता अनन्त पाण्डेय के गोलोकवासी पूज्यनीय पिता लोकतंत्र सेनानी एवम् पूर्व न्याय एवं विधि मंत्री गिरीश नारायण पांडेय और उनकी पूज्यनीय माँ वीणा पाण्डेय की आत्मा की शांति एवं मोक्ष हेतु तेरहवीं संस्कार एवं शांति भोज का अनुष्ठान कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा में उद्यान एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह, सीएमओ गोरखपुर रहे डॉ आशुतोष दुबे, चेयरमैन डलमऊ बृजेश दत्त गौड़, भाजपा नेता सत्य प्रकाश पांडेय, पूर्व विधायक अशोक सिंह, कांग्रेस नेता दीपेंद्र गुप्ता समेत आदि लोगों ने पूर्व न्याय एवं विधि मंत्री गिरीश नारायण पांडेय और उनकी धर्मपत्नी वीणा पाण्डेय को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री के पुत्रों में अनिन्द्य पाण्डेय, अनन्त पाण्डेय ऊर्फ अनूप पाण्डेय, अजय पाण्डेय ने अपने गोलोकवासी पूज्यनीय माता पिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूज्यनीय पिता जी एवम माता जी परिवार को शक्ति सामर्थ्य और आशीर्वाद देते रहना जिससे आपके बच्चे सन्मार्ग पर चलते रहे और सत्कर्म करते रहें। उन्होंने कहा कि पूज्यनीय पिता जी एवम माता जी अपने पूज्य चरणों में हम बच्चो की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि स्वीकार करें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, नि. विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत, फतेहपुर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख भिटौरा राजेन्द्र शुक्ला, महादेव दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष राम देव पाल, मण्डल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल पांडेय, बीएमपीएस के निदेशक सुनील सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय, देश दीपक पाण्डेय, कैलाश बाजपेई, राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ अविनाश सिंह, अनिल बाजपेई, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह मुन्ना, रवि नन्दन सिंह चौहान, हरि नाम सिंह, राजेश सिंह फ़ौजी, शिव कुमार अवस्थी, राकेश पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, आलोक बाजपेई, नीरज पाण्डेय, पौत्र विष्णु पाण्डेय, अक्षत पाण्डेय, स्वप्निल पाण्डेय सहित परिवार व रिश्तेदारों एवम् भाजपा कार्यकर्ताओं समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
![]()
