![]()
सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ ने बुलाई बैठक
प्रयागराज । सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा बुलाई गई बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री महिपाल सिंह प्रयागराज ने डागा मार एवं निजीकरण के विरोध में कहां की परिवहन निगम के सभी मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन को एक मोर्चा के माध्यम से परिवहन निगम के अस्तित्व को बचाने एवं कर्मचारी हित के सुरक्षा के लिए आवाज उठानी चाहिए तभी संभव है कि सरकार हमारी समस्या समाधान के लिए मजबूर होगी सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष त्रिलोकी व्यास तथा महामंत्री जसवंत सिंह जी ने प्रदेश से आए हुए सभी अध्यक्ष मंत्री एवं प्रतिनिधियों को अस्वस्थ किया की अभी कुछ दिन पूर्व गठित मोर्चा से वार्ता करके हम आंदोलन के लिए अगली रणनीति बनाएंगे और एक बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए हम सभी को तैयार रहना चाहिए बैठक में प्रयागराज क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री अमर बहादुर यादव क्षेत्रीय कोस अध्यक्ष दीपक सिंह प्रांतीय प्रतिनिधि अंकित पांडे सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे।
