प्रयागराज । भाजपा प्रयागराज महानगर शहर उत्तरी विधानसभा के सक्रिय सम्मेलन का आयोजन सोमवार को जिला पंचायत सभागार में किया गया। इस दौरान उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा से लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि उत्तरी विधानसभा का एज एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और मेहनत लगन से हर एक कार्यकर्ता अपना काम कर रहा है। फूलपुर लोकसभा के चुनाव में उत्तरी विधानसभा ने अपनी अहम भूमिका निभाई। एक टीम के रूप में शहर उत्तरी के कार्यकर्ता काम करते हैं। पार्टी में हर वर्ग के लोग जुड़े हैं। पार्टी के पुरोधाओं ने एक एक कार्यकर्ता को जोड़कर भाजपा जैसे विशाल वृक्ष को खड़ा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आज पूरे देश में विकास को लेकर एक उदाहरण के रूप में सबके सामने है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। अटल बिहारी बाजपेयी पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने भाजपा के। एक वोट से संसद के अंदर बहुमत नहीं मिला था लेकिन अटल जी ने संगठन के मूल्यों से समझौता नहीं किया। शहर उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने हमेशा अपनी कार्यकुशलता सिद्ध की है। कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भाजपा की स्थापना हुई। भाजपा का जन्म त्याग की पृष्ठभूमि पर हुआ। अन्य राजनीतिक दल राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिए बने लेकिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया। भाजपा कार्यकर्ता अपने लिए नहीं मां भारती के गौरव के लिए काम करता है उसकी अपनी कोई महत्वकांक्षा नहीं होती। शहर उत्तरी के कार्यकर्ता रोल मॉडल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव हैं। पार्टी को दिन रात अपनी मेहनत से सींचते हैं कार्यकर्ता। शहर उत्तरी के कार्यकर्ताओं ने विषम से विषम परिस्थितियों में अपनी योग्यता साबित की है। सक्रिय सदस्य संगठन की अहम कड़ी हैं। कार्यकर्ता संगठन की आत्मा हैं। इस दौरान शहर उत्तरी विधानसभा के सभी 5 मंडलों के सक्रिय सदस्यों को अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित भी किया गया
कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष राजन शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर अवधेश चंद्र गुप्ता, डॉ शैलेश पाण्डेय, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, रणजीत सिंह, देवेश सिंह, मुरारीलाल अग्रवाल, विक्रमजीत भदौरिया, शशि वार्ष्णेय, उपेंद्र सिंह,प्रमोद मोदी, कुंज बिहारी मिश्रा , राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, विजय पटेल, सुजीत कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, सचिन जायसवाल, रोहित पाण्डेय, राकेश भारती, दीप द्विवेदी,लवलेश मिश्र आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
