रोहन और मोहन बात कर रहे थे…
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था, तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची
डाल दी।
पर्ची में लिखा था- ‘जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना।’ आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ
था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।जब जीजा जी ने साली साहिबा के लिए बनाया हलवा
साली- सूजी के हलवे में चीनी कम है…!
जीजा- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने…!
साली- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में…!
जीजा बेहोश…!पप्पू डॉक्टर के पास गया…
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।नयी नयी शादी हुई…
पति सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है
पत्नी- (नींद में से उठती हुई गुस्से में)… पानी क्यों डाला?
पति- तेरे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए…
तब से पति गायब है…
![]()
