गेट क्वालिफाइड को दिल्ली जल बोर्ड दे रहा नौकरी, 54000 से अधिक होगी सैलरी; पढ़ें पूरा विवरण

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने शानदार मौका दिया है। जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट delhijalboard.delhi.gov.in पर जारी है। इस भर्ती के तहत आवेदन फॉर्म ऑफलाइन मोड में भरना होगा, यानी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र डाउनलोड करके, उसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर जमा करना होगा। ध्यान दें कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक है, इसके बाद भेजे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

वेतन और अन्य लाभ

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 54,162 रुपये वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा। हालांकि, इसके अलावा किसी अन्य प्रकार का भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। यह वेतनमान और भत्ता सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर के आधार पर किया जाएगा, जिससे उन्हें किसी भी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। चयनित उम्मीदवारों को स्व-प्रमाणित प्रमाण पत्र, डिग्री, मार्कशीट और वैध गेट स्कोर कार्ड के साथ आवेदन करना आवश्यक होगा। इसके अलावा, अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट और पुलिस वेरिफिकेशन से भी गुजरना होगा।

नियुक्ति और अनुबंध की अवधि

यह भर्ती संविदा आधार (Short-term Contract) पर होगी, जिसकी प्रारंभिक अवधि 1 वर्ष की होगी। यदि उम्मीदवार का प्रदर्शन संतोषजनक रहता है, तो इस अनुबंध को प्रत्येक वर्ष के आधार पर अधिकतम 3 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों की निगरानी की जाएगी और उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर ही उनका अनुबंध बढ़ाया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया  

उम्मीदवारों को अपना भरा हुआ आवेदन पत्र रजिस्टर्ड पोस्ट, ईमेल (djbirector@gmail.com) या व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025, शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है। किसी भी तरह की देरी या अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपने आवेदन जमा कर देना चाहिए।

आवेदन जमा करने का पता

उम्मीदवारों को अपना आवेदन निम्नलिखित पते पर भेजना होगा:
“डायरेक्टर (A&P), दिल्ली जल बोर्ड, करोल बाग, नई दिल्ली-110005″।

Loading

Related posts