![]()
स्नातक-परास्नातक के लिए बैंक में 93960 तक वेतन वाली नौकरी, 119 पदों पर सोमवार से करें पंजीकरण
अगर आप स्नातक/परास्नातक अनुभवी हैं और फिलहाल नौकरी की तलाश में हैं, तो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का आपके पास शानदार अवसर है। आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया अगले सप्ताह सोमवार से शुरू होने वाली है।
