![]()
यूपी में एक और बड़ी भर्ती का एलान, 5000 पदों पर दी जाएगी नौकरी; इस महीने शुरू होंगे आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को यूपी सरकार ने अप्रैल में दो बड़ी भर्तियों का तोहफा दिया है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि अप्रैल में पुलिस बल में 28,138 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।इसके अलावा, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 5000 परिचालकों की भी भर्ती की जाएगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 08 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक विभिन्न शहरों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
