उन्होंने कहा अभी दो बड़े संघर्ष चल रहे हैं, जिनका असर दूर-दराज के इलाकों तक महसूस किया गया है।” उन्होंने ऊर्जा, व्यापार, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं की ओर इशारा किया। रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के संघर्ष का असर उनके अपने क्षेत्रों से कहीं आगे तक गया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार, समुद्री व्यापार और खाद्य सुरक्षा प्रभावित हुए हैं। जयशंकर ने कहा ऐसे मोर्चों पर खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश में, हमारे जैसी भरोसेमंद और मजबूत साझेदारियां और भी अहम हो जाती हैं। बैठक के बाद अपनी टिप्पणी में सिंह ने कहा कि भारत और जापान, समुद्री सुरक्षा सहयोग पर हाल ही में हस्ताक्षरित अपने ‘मेमोरेंडम ऑफ अरेंजमेंट’ (समझौता ज्ञापन) को जल्द ही ठोस सहयोग में बदलने पर सहमत हुए हैं। प्रस्तावित सहयोग में समुद्री और हवाई क्षेत्र की निगरानी, खोज और बचाव अभियान, तथा सूचना साझा करने की व्यवस्थाएं शामिल होंगी।
सिंह ने कहा हम पानी के भीतर इस्तेमाल होने वाली खास तकनीकों और मिसाइल तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को तेज करने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों ने जापान के साथ डिजाइन, भारत में निर्माण” (डिजाइन विद जापान, मेक इन इंडिया) के ढांचे के तहत रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने की इच्छा भी जताई। उन्होंने ‘यूनिकॉर्न’ (UNICORN) से जुड़े समझौतों को जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई; ये समझौते भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के लिए ‘इंटीग्रेटेड एंटीना मास्ट’ (एकीकृत एंटीना मस्तूल) के संयुक्त विकास से संबंधित हैं। सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष जल्द से जल्द ‘समुद्री जहाज मरम्मत व्यवस्था’ (मैरीटाइम शिप रिपेयर अरेंजमेंट) को अंतिम रूप देने पर सहमत हुए हैं। इस व्यवस्था के तहत दोनों देश एक-दूसरे की जहाज मरम्मत सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। दोनों देशों ने ‘माइन-काउंटरमेजर’ (समुद्री सुरंगों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने) क्षमताओं के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है।
![]()
