![]()
बोर्ड का खेल देखने पर छात्र को पीटा, कान में आई गंभीर चोट, पिता ने लगाई न्याय की गुहार
थाना रामपुर कलां क्षेत्र के ग्राम मुसेनामऊ निवासी उमेश कुमार पुत्र कलेश्वर प्रसाद ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर अपने 6वीं कक्षा के पुत्र के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार उनका पुत्र अनुराग परिषदीय कंपोजिट विद्यालय घैला में पढ़ता है। दिनांक 14/09/26 को जब वह स्कूल गया था, तभी उसी स्कूल में पढ़ रहे ग्राम खुर्द निवासी पूनेश पुत्र सूर्य प्रकाश शुक्ला द्वारा दीवार पर बिना बोर्ड के कोई खेल दिखाया जा रहा था। खेल देखने के लिए अनुराग थोड़ा आगे बढ़ा तो इसी बात को लेकर पूनेश ने उसे थप्पड़ों से मारा-पीटा। आरोप है कि पिटाई से अनुराग के कान में अंदरूनी चोट आ गई है। पीड़ित पिता ने दिनांक 22/09/26 को थाना रामपुर कला में शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
