भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी गंगापार की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में पार्टी के सभी जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीवीआर सिनेमाघर में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष शो देखा।
फिल्म देखने के बाद जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक और धार्मिक संदेश देने वाले सिनेमा से समाज और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों तथा सनातन संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पार्टी कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल, सकारात्मकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा गंगापार उमेश तिवारी ने बताया कि फिल्म खत्म होने के बाद सभी पदाधिकारियों ने जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारे लगाए।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, अमर जीत कुशवाहा,तुलसी राम सरोज, जिला मंत्री सुशील त्रिपाठी राजू पाल, आत्मध्यान दुबे, कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रकाश त्रिपाठी, पप्पू मिश्रा,लता विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Related posts