![]()
महापौर से जनमानस को संबोधित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
नगर निगम प्रयागराज द्वारा कीडगंज में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में माननीय महापौर श्री गणेश केसरवानी जी से जनमानस को संबोधित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। स्वच्छ शहर की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर उसमें अपना योगदान देगा। स्वच्छता हमारी आदत बने, स्वच्छता हमारी पहचान बने और स्वच्छ प्रयागराज हमारा संकल्प बने। आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ एवं विकसित प्रयागराज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
