महापौर गणेश केसरवानी ने जोन-04 कार्यालय अल्लापुर व जोन-06 मीरापट्टी पर की समीक्षा बैठक : अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नगर निगम जोन कार्यालय जोन-04, अल्लापुर एवं जोन-06, मीरापट्टी में महापौर गणेश केसरवानी ने पार्षदगण एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ जल निकासी, नाला-नाली की सफाई, स्वच्छता व्यवस्था, फॉगिंग, चूना छिड़काव एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में पंपिंग के माध्यम से जल निकासी को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षदगण ने अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव, जल निकासी, नाला-नाली की सफाई, स्वच्छता सहित नागरिकों से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों से महापौर को अवगत कराया। महापौर ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि विगत दिनों हुई भारी वर्षा के दौरान जलभराव वाले अधिकांश क्षेत्रों में पंपिंग के माध्यम से जल निकासी करा दी गई है। इसके बावजूद जिन क्षेत्रों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहां तत्काल पंपिंग कर जल निकासी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पंप की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने नाला-नाली की नियमित साफ-सफाई, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, आवश्यकतानुसार मैनपावर बढ़ाने, फॉगिंग एवं चूना छिड़काव कराने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

महापौर ने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी क्षेत्र में नियमित निरीक्षण एवं निगरानी करते हुए नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, जोनल अधिकारी जोन-04 एवं जोनल अधिकारी जोन-06, पार्षद गण अनुपमा पाण्डेय, दीपिका सिंह पटेल, शिव सेवक सिंह, रूद्रसेन जायसवाल, मुकेश लारा, आशीष द्विवेदी, कृष्ण कुमार सोनू पाठक, आकाश सोनकर, सिन्टू मिश्रा, रितेश मिश्रा, अनिल गुप्ता, सुनील केसरवानी, राजू पाठक जी सहित मनोज श्रीवास्तव, अवर अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं नगर निगम के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Related posts